Header Ads

आयुष्मान भारत योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी-

आयुष्मान भारत योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी-

आयुष्मान भारत योजना को सरल भाषा में समझाते हैं:

- 2018 में भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत की। इसके मुख्य उद्देश्य हैं:

  1. देश भर में एक लाख स्वास्थ्य और वेलनेस सेंटर्स स्थापित करना।
  2. 10 करोड़ परिवारों को हर साल ₹5.00 लाख का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना।

इस योजना के तहत पात्र परिवारों को निम्नलिखित लाभ मिलते हैं:

- प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का मुफ्त चिकित्सा उपचार।
- सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा।
- भर्ती से 7 दिन पहले से लेकर भर्ती के दौरान और डिस्चार्ज होने के 10 दिन बाद तक का मुफ्त चेकअप और दवाएं।

इस योजना के तहत कोरोना, कैंसर, गुर्दे की बीमारी, हृदय रोग, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया, डायलिसिस, घुटना और कूल्हा की सर्जरी, नि:संतानता, मोतियाबिंद और अन्य गंभीर बीमारियों के लिए मुफ्त उपचार मिलता है।

पात्रता जानने हेतु यहाँ क्लिक करें: (https://mera.pmjay.gov.in/search/login)

सूचना:

•अपने मोबाइल नम्बर से लॉगिन कर पता करें आपका परिवार प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में सम्मिलित है या नहीं|
• प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ लेने के लिए आपको कोई आवेदन करने की ज़रूरत नहीं है|
•अगर आपका परिवार प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लिस्ट में सम्मिलित है तो आप चिकित्सा उपचार के लिए किसी भी सूचिबद्ध अस्पताल में प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं|


आयुष्मान कार्ड बनवाने और मुफ्त उपचार प्राप्त करने के लिए:

• पारिवारिक समग्र आईडी के साथ एक पहचान पत्र (आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, सरकारी पहचान पत्र) ले जाएं।
 • कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र, यूटीआई-आईटीएसएल केंद्र पर जाकर पात्रता जांच कराएं और आयुष्मान कार्ड बनवाएं। 
• चिह्नित ग्राम रोजगार सहायक व वार्ड इंचार्ज के सहयोग से भी आयुष्मान कार्ड बनाए जा सकते हैं।  
• योजना से संबद्ध अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में आयुष्मान मित्र के माध्यम से नि:शुल्क कार्ड बनवाए जा सकते हैं।  
• भर्ती के समय अस्पताल में आयुष्मान कार्ड दिखाएं और नि:शुल्क उपचार का लाभ उठाएं।

☎️ हेल्पलाइन-
• आयुष्मान भारत हेल्पलाइन नंबर- 14555



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.